BREAKING : कपूरथला में ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान फायरिंग : AAP नेताओं और विधायक राणा इंदर प्रताप के समर्थकों में झड़प, उम्मीदवार के अपहरण का आरोप

कपूरथला – कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव से पहले बुधवार को दो गुटों में झड़प हो गई। ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई इस घटना ने हिंसक रूप ले लिया।  जानकारी के अनुसार, यह झड़प आम आदमी पार्टी के नेताओं और निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के समर्थकों के बीच हुई। इस दौरान फायरिंग की भी सूचना मिली है। घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे।

गेट पर तैनात पुलिस बल।
गेट पर तैनात पुलिस बल।

राणा ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

मौके पर तैनात पुलिस बल।
मौके पर तैनात पुलिस बल।

सुल्तानपुर लोधी में राजनीतिक माहौल गरमाया

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना से सुल्तानपुर लोधी का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आने वाले समय में इसके राजनीतिक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

मामले की जानकारी देते इंदर प्रताप सिंह।
मामले की जानकारी देते इंदर प्रताप सिंह।

इस संबंध में एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने हवाई फायरिंग होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फायरिंग करने वाली आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment