BREAKING  चंडीगढ़ में BJP दफ्तर के बाहर धमाका : दहशत का माहौल, गाड़ी के शीशे टूटे, संदिग्ध स्कूटी दिखी; इलाका सील, ऑफिस वाली रोड बंद

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात है। इलाके को सील किया गया है।
चंडीगढ़- चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी के दफ्तर के बाहर ब्लास्ट हुआ है। इससे पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। मौके पर चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें पहुंची हैं। चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने बताया है कि पंजाब प्रदेश BJP दफ्तर के बाहर शाम करीब 5 बजे धमाका हुआ है। एक एक्टिवा दिखाई दे रही है। धमाके के बाद पार्टी दफ्तर की दीवार पर करीब 70 से 80 छर्रे लगे जैसे निशान हैं।

उन्होंने बताया कि पास में खड़ी एक गाड़ी का शीशा भी टूटा हुआ है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह घटना उस समय हुई, जब पूरे शहर में पुलिस की तरफ से स्पेशल नाके लगाए जा रहे हैं। इससे पुलिस की चेकिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर पुलिस के सारे सीनियर अधिकार पहुंचे हैं।

इस मौके पर बीजेपी के सीनियर नेता व प्रवक्ता विनीत जोशी ने बताया कि यह चिंता का विषय है। जोर की आवाज आई। दीवारों पर काफी सारे निशान हैं। लोग कहते हैं कि ये छर्रे हैं। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं। लो मैग्नीच्यूट का धमाका था, हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है।

मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं। हालांकि, धमाका किस चीज में हुआ है, यह अभी क्लियर नहीं है।
मौके पर यह संदिग्ध स्कूटी दिखी है, जिसके आसपास छर्रे लगने जैसे निशान हैं। हालांकि, धमाका किस चीज में हुआ है, यह अभी क्लियर नहीं है।
Share This Article
Leave a comment