जालंधर पुलिस का बड़ा एक्शन, भारी मात्रा में नशे का जखीरा किया खाक

जालंधर, 21 अप्रैल: नशे के खिलाफ जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त किए गए नशीले पदार्थों के जखीरे को पूरी पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर के नेतृत्व में यह ऑपरेशन डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी जयंत पुरी, एसीपी एनडीपीएस संजय कुमार और एसीपी अमरबीर सिंह की मौजूदगी में अंजाम दिया गया। पुलिस ने 200 प्री और पोस्ट ट्रायल मामलों में बरामद नशीले पदार्थों को गांव राओवाली स्थित एबीएस फूड एंड बेवरेज में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में नष्ट किया। इस दौरान 65 किलो 900 ग्राम पोस्त, 3 किलो 820 ग्राम हेरोइन, 60 नशीली गोलियां, 1830 कैप्सूल, 150 ग्राम गांजा, 45 ग्राम नशीला पाउडर और 16 ग्राम स्मैक को खत्म किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद नशे के कारोबार की कमर तोड़ना और जब्त माल के दोबारा गलत हाथों में जाने की हर संभावना को खत्म करना है। कमिश्नर ने साफ कहा कि जालंधर को नशा मुक्त बनाने की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आने वाले दिनों में ऐसे और बड़े एक्शन देखने को मिलेंगे।

वीडियो देखे

Share This Article
Leave a comment