ईरान के साथ युद्धविराम के अंतर्गत संघर्ष प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है: अमरीका
Synopsis : अमरीका ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम के अंतर्गत संघर्ष प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है।
Story Line :
SHABD,air,hq, May 1,
अमरीका ने कहा है कि ईरान के साथ युद्धविराम के अंतर्गत संघर्ष प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है। इस स्थिति से उसे कांग्रेस की मंजूरी लेने से बचने में सहायता मिल सकती है। अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सीनेटरों को बताया कि युद्धविराम ने संघर्ष को विराम दिया है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी को शुरू हुई शत्रुता समाप्त हो गई है और 7 अप्रैल को हुए युद्धविराम के बाद से कोई गोलीबारी नहीं हुई है।
वर्ष 1973 के कानून के अनुसार, 60 दिनों की सैन्य कार्रवाई के बाद कांग्रेस की मंजूरी अनिवार्य है। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण बना हुआ है, जबकि अमरीका की ईरानी तेल टैंकरों पर नौसैनिक नाकाबंदी जारी है। डेमोक्रेट और कुछ रिपब्लिकन कांग्रेस की मंजूरी के लिए दबाव डाल रहे हैं।
