जालंधर– केंद्र सरकार ने जालंधर स्थित आदमपुर हवाई अड्डे का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा कर दिया है। 12 जून को इसकी अधिसूचना जारी की गई। इस नए नाम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर किया।
दोआबा क्षेत्र के विकास और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जालंधर और होशियारपुर समेत पूरे दोआबा क्षेत्र के लिए आदमपुर हवाई अड्डा हवाई सेवाओं का मुख्य केंद्र माना जाता है। अब इसे महान समाज सुधारक श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम से जाना जाएगा।

सरकार द्वारा 12 जून को जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के बाद इस फैसले पर अंतिम मुहर लग गई है। इस नए नामकरण का डिजिटल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक और पवित्र अवसर पर इस नए नाम की पट्टिका का अनावरण किया।
देश-विदेश की संगतों में भारी उत्साह
आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदले जाने के बाद से पंजाब के दोआबा क्षेत्र सहित दुनिया भर में रहने वाले गुरु रविदास जी के अनुयायियों (संगत) में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासियों और प्रवासी भारतीयों (NRIs) ने केंद्र सरकार के इस कदम की सराहना की है।
