मानसा में दिनदहाड़े कत्ल: युवक की गर्दन काटकर सड़क पर फेंका, इलाके में सनसनी

सड़क पर पड़ी राजदीप सिंह की लाश।
मानसा मानसा में युवक की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह तड़के करीब साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए घर से निकला था, लेकिन घर से लगभग 15 मिनट की दूरी पर ही कुछ हमलावरों ने उसे रास्ते में घेर लिया।

आरोपियों ने पहले उसे स्कूटी से गिराया और फिर तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, और वारदात स्थल पर खून के साथ मांस के टुकड़े भी बिखरे पाए गए, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके की जांच शुरू कर दी है और लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।मौके पर मौजूद मृतक के पिता।

मौके पर मौजूद मृतक के पिता।

सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था युवक

जानकारी के अनुसार, कस्बा बुढलाडा में गांव दरियापुर खुर्द का रहने वाला राजदीप सिंह (29), जो बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह सुबह साढ़े 4 बजे सब्जी मंडी के लिए निकला था, लेकिन वह सब्जी मंडी नहीं पहुंचा। परिवार के अनुसार, घर से करीब 15 मिनट की दूरी पर ही रास्त में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। इसके बाद उसपर हमला कर लिया। तेजधार हथियार से आरोपियों ने उसकी गर्दन काट दी। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह चोट पहुंचाई। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ शव पड़ा मिला, इसके बाद उन्होंने परिवार को सूचना की, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

दो बच्चों का पिता था युवक

परिवारन ने कहा कि राजदीप विवाहित था। उसके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने अपने ही पड़ोसी व्यक्तियों पर हत्या का शक जताया है। मृतक की मां ने कहा कि कुछ दिन पहले पडोस में एक युवक ने सुसाइड कर लिया था, इसके बाद उसे उसके परिजन हमारे उफर तांत्रिक क्रिया कराई।

मृतक की मां जसबीर कौर ने कहा कि उन्हें शक है कि विरोधी पक्ष उन पर बेटे की हत्या में शामिल है। उन्होंने कहा कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनका परिवार मानसिक रूप से बहुत परेशान है। उन्होंने बताया कि वे इसी वजह से पंचायत में पहुंची थीं, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके और उन्हें न्याय मिल सके। उनका कहना था कि अगर उन पर लगाए जा रहे आरोप सच हैं, तो इसकी जांच हो, और अगर झूठ हैं तो यह बात साफ हो कि वे निर्दोष हैं।

जसबीर कौर ने पंचायत के सदस्यों और गांव के बुजुर्गों से अपील की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, क्योंकि यह उनके परिवार और दूसरे पीड़ित परिवार दोनों के लिए संवेदनशील मामला है। उन्होंने कहा कि अभी उनके बेटे की मौत का शोक चल रहा है, ऐसे में इस तरह के आरोप परिवार के दर्द को और बढ़ा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment