BREAKING NEWS देहरादून कूच पर निकले निहंगों को कुल्हाल बॉर्डर पर रोका, बोले- झुकेंगे नहीं ; चार निहंगों को पंजाब वापस भेजने की मांग दोहराई

देहरादून- उत्तराखंड में चंडीगढ़ और पंजाब के मोहाली से करीब 300 से अधिक निहंग सिख देहरादून के लिए कूच कर चुके हैं। वे पांवटा साहिब गुरुद्वारा (हिमाचल) से आगे बढ़कर अब उत्तराखंड-हिमाचल सीमा स्थित कुल्हाल बॉर्डर पहुंच गए हैं। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोकने का प्रयास शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पांवटा साहिब में बैठक के दौरान निहंगों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे उत्तराखंड की ओर कूच कर गए। कुल्हाल चेक पोस्ट पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं।

निहंगों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि वे उत्तराखंड जाकर संबंधित लोगों से बातचीत कर मामले को सुलझाना चाहते हैं और किसी तरह का विवाद या कानून व्यवस्था खराब नहीं करना चाहते। निहंगों ने चार निहंगों को सम्मान के साथ पंजाब वापस भेजने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों से बातचीत हुई है और उन्हें आश्वासन मिला है कि जल्द ही चारों निहंगों की जमानत कराने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद वे यात्रा पूरी कर वापसी में उन्हें साथ लेकर पंजाब लौटना चाहते हैं।

कुल्हाल चेक पोस्ट पर हंगामा करते निहंग।
कुल्हाल चेक पोस्ट पर हंगामा करते निहंग।
कुल्हाल चेक पोस्ट पर निहंगों को रोकती पुलिस।
कुल्हाल चेक पोस्ट पर निहंगों को रोकती पुलिस।
पांवटा साहिब में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करता निहंग।
पांवटा साहिब में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करता निहंग।
हिमाचल प्रदेश सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनाती की गई है।
हिमाचल प्रदेश सीमा पर ITBP, PAC और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

किसी भी दमन के आगे नहीं झुकेंगे

कूच करने से पहले मोहाली के सोहना गुरुद्वारे में निहंग सिखों ने एक मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा- सिखों के अधिकारों के खिलाफ कुछ साजिशें रची जा रही हैं। हम आज अरदास करके यह संकल्प ले रहे हैं कि हम किसी भी दमन के आगे झुकेंगे नहीं। हमारी इस अरदास को जो लोग सिर्फ एक सामान्य प्रार्थना समझ रहे हैं, वे भूल रहे हैं कि यह हमारा संकल्प है। अब हम उत्तराखंड की ओर कूच करेंगे।

हालात को देखते हुए हिमाचल और यूपी बॉर्डर पर ITBP, PAC और पुलिस बल तैनात किया गया। कुल्हाल बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है, जहां निहंगों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। तैनाती में सिख पुलिसकर्मियों को भी आगे रखा गया है।

बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग करती हुई पुलिस।
बॉर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग करती हुई पुलिस।

सोमवार को किया था कूच का ऐलान

रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आए निहंगों ने सोमवार को बताया था कि उनके कुछ साथी 25 जून को उत्तराखंड पहुंचेंगे। वे पहले चमोली और रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारों का दौरा करेंगे और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद हेमकुंड साहिब रवाना होंगे।

निहंगों का कहना है कि जत्था उत्तराखंड के गुरुद्वारों में सिख श्रद्धालुओं के साथ होने वाले व्यवहार और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगा। सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन, सिख प्रतिनिधिमंडल और निहंगों के बीच लगातार समन्वय बना हुआ है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और हेमकुंड साहिब आने वाले हर श्रद्धालु का सम्मान किया जाएगा।

दो दिन पहले रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आए 4 निहंग चौथे दिन वापस लौट गए थे।
दो दिन पहले रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में पंजाब से आए 4 निहंग चौथे दिन वापस लौट गए थे।

Share This Article
Leave a comment