मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाबियों का मुझ पर अटूट भरोसा”: नकोदर में डेरा बापू लाल बादशाह मेले के दौरान बोले सीएम भगवंत सिंह मान; की कई बड़ी घोषणाएं

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर, 19 जुलाई:** पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान रविवार को नकोदर में आयोजित वार्षिक मेले के दौरान डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के दरबार में नतमस्तक हुए और राज्य की शांति, समृद्धि व चहुंमुखी विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। इस पावन अवसर पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता का उन पर जो अटूट विश्वास है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत और कमाई है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और लगन के साथ राज्य की सेवा करते रहेंगे और जनता के इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने पंजाब की सामाजिक समरसता की तारीफ करते हुए कहा कि यह वीरों, पीरों, फकीरों और गुरुओं की अत्यंत उपजाऊ भूमि है, जहाँ हर तरह के बीज पनप सकते हैं, लेकिन नफरत का बीज यहाँ कभी भी अपनी जड़ें नहीं जमा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें किसी लंदन या कैलिफोर्निया की नकल नहीं करनी, बल्कि मिलकर एक खुशहाल, समृद्ध और वाइब्रेंट ‘रंगला पंजाब’ बनाना है।
इस सांस्कृतिक और धार्मिक समागम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत 1 जुलाई से पंजाब की महिलाओं के बैंक खातों में सीधे वित्तीय सहायता राशि भेजी जा रही है, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और अनुसूचित जाति (SC) की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह मिल रहे हैं। बजट में इसके लिए 9,300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य की लगभग 97% महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, हरिद्वार, सालासर धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन मुफ्त करवा रही है। मुख्यमंत्री ने आगामी 650वें श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पूरब को भी पूरी श्रद्धा और मिलजुलकर मनाने की बात कही। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पूर्व सांसद हंस राज हंस और विधायक इंद्रजीत कौर मान सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

Share This Article
Leave a comment