होशियारपुर में कारोबारी के घर ED की दबिश: टीम खंगाल रही घर, लुधियाना में रहता था; 4 महीने पहले ही शिफ्ट होकर आया

ईडी रेड के दौरान पहुंची टीम।
जालंधर होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में आज सुबह से केंद्रीय एजेंसियों की टीम एक घर में छापेमारी कर रही है। टीम की ओर से घर की तलाशी ली जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोपाल नामक व्यक्ति, जो पहले लुधियाना में रहता था। पिछले चार महीनों से होशियारपुर के न्यू सुखियाबाद मोहल्ले में रह रहा है। फिलहाल किसी भी अधिकारी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी किस मामले को लेकर की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment