पंजाब के 5 जिलों में बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट**

- Advertisement -
Punjab Government

शब्द, जालंधर, 23 जुलाई:** मौसम विभाग द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के **फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट** जिलों में आने वाले समय के दौरान मध्यम बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली कड़कने और **30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे** की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने इन पांचों जिलों के निवासियों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने, खुले स्थानों से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment