CM भगवंत मान ने शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस पर सुनाम पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; मनीष सिसोदिया और अमन अरोड़ा भी रहे मौजूद**

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह जी के शहादत दिवस के अवसर पर उनकी जन्मभूमि सुनाम पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने देश की आजादी के लिए शहीद ऊधम सिंह द्वारा दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके अदम्य साहस को याद करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का जीवन और उनका सर्वोच्च बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों के भीतर देशभक्ति और स्वाभिमान की ज्वाला प्रज्वलित करता रहेगा। सीएम मान ने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे शहीद जी की सोच, सिद्धांतों और उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें ताकि एक प्रगतिशील और खुशहाल समाज का निर्माण किया जा सके।

इस विशेष श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने शहीद-ए-आजम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश के प्रति उनके निष्काम समर्पण को याद किया।

Share This Article
Leave a comment