पंजाब को ‘उड़ता’ नहीं, ‘पड़ता और तंदुरुस्त’ राज्य बना रही हमारी सरकार: मुख्यमंत्री भगवंत मान**

लुधियाना:** पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) के वालंटियर्स के साथ एक अहम और विशेष मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि नशों के खिलाफ छिड़ी इस मुहिम के 500 से अधिक दिनों के सफर में अभूतपूर्व और शानदार परिणाम देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय वालंटियर्स के आपसी सहयोग और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि राज्य में अब तक 70,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जिससे नशा माफिया की कमर पूरी तरह टूट गई है।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जो पंजाब कभी ‘उड़ता पंजाब’ के नाम से बदनाम किया जाता था, आज वही प्रदेश अपनी नीतियो और युवाओं की मेहनत के बल पर ‘पढ़ता पंजाब और तंदुरुस्त पंजाब’ के रूप में नई पहचान बना रहा है। इस ऐतिहासिक बदलाव का प्रमाण देते हुए उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है और सरकारी स्कूलों के 882 प्रतिभावान बच्चों ने NEET की कठिन परीक्षा पास की है। इसके अलावा, पंजाब सरकार द्वारा अब तक पारदर्शी तरीके से 68,500 से भी अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि नशों के मुकम्मल खातमे तक यह जंग इसी तरह मजबूती से जारी रहेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की और अपने संबोधन का समापन **’इंकलाब जिंदाबाद’** के नारे के साथ किया।

Share This Article
Leave a comment