अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर का तबादला; DIG हरमनबीर सिंह गिल को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

शब्द (SHABD), जालंधर, 07 अगस्त: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है। राज्य गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, गुरप्रीत सिंह भुल्लर की नई नियुक्ति की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है और उन्हें पंजाब पुलिस मुख्यालय (DGP ऑफिस) में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, अमृतसर शहर में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए बॉर्डर रेंज के डीआईजी (DIG) हरमनबीर सिंह गिल को अमृतसर पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीआईजी गिल अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ-साथ पुलिस कमिश्नर पद का कार्यभार भी संभालेंगे। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले सीमावर्ती जिले अमृतसर में हुए इस उच्चस्तरीय फेरबदल को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment