जालंधर में 140 की रफ्तार बनी काल: कैंटर से टकराई कार, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार के पास पड़ी व्यक्ति की लाश।
जालंधरजालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी।हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार की छत टूटकर अलग हो गई, नंबर प्लेट भी दूर जा गिरी। एयर बैग भी खुल गए। हादसे की सूचाना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा मकसूदां में बल अस्पताल के पास हुआ।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार के पास पड़ी व्यक्ति की लाश। - Dainik Bhaskar
इसी कैंटर से हुई कार की टक्कर, जो सड़क पर खड़ा हुआ था।
इसी कैंटर से हुई कार की टक्कर, जो सड़क पर खड़ा हुआ था।
कार में नंबर प्लेट टूकर सड़क पर गिरी।
कार में नंबर प्लेट टूकर सड़क पर गिरी।

जालंधर से अमृतसर जा रही थी कार

SHO राकेश कुमार के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्विफ्ट जालंधर से अमृतसर के ओर जा रही थी। भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर कैंटर खड़ा हुआ था।

इससे स्पीड में होने के कार सीधे कैंटर में भिड़ गई। हादसा में तीन युवकों की मौत हो गई। कार के फ्रंट सीट पर दो युवकों के का शव मिले है। जबकि एक का शव रोड पर गिर गया था। जो कार की पिछली सीट पर बैठा हुआ था।

सड़क पर कैंटर खड़ाकर भागा ड्राइवर

उन्होंने कहा कि आशंका जताई जा रही है कि कैंटर का ड्राइवर या तो रास्ता भटक गया था या नशे की हालत में वाहन को सड़क पर ही खड़ा करके हट गया था। हादसे के बाद टैंकर ड्राइवर मौके से फरार है।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। कार के नंबर से परिजनों का पता ‘लम्मे पिंड/रंधावा’ क्षेत्र का चला है, जिनसे पुलिस संपर्क कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और ट्रक नंबर के आधार पर फरार ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment