BJP छोड़ AAP में पहुंचे कई नेता-कार्यकर्ता, मंत्री मोहिंदर ने दिलवाई सदस्यता

जालंधर भाजपा से जुड़े लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार अपने कई साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस कदम से जालंधर वेस्ट क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया। मंत्री भगत ने उन्हें सिरोपा पहनाकर औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल करवाया।

मंत्री भगत बोले-नए सदस्यों को मिलेगा पूरा सम्मान

मंत्री ने कहा पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता और कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भगत ने नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव का उपयोग संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है और जालंधर के विकास को और गति देना है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का भरोसा पार्टी के प्रति बढ़ा है। इस अवसर पर कई पार्टी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें जालंधर वेस्ट संगठन इंचार्ज हरचरण संधू शामिल थे। वॉर्ड नंबर-53 के इंचार्ज कमल लोच भी उपस्थित थे।

संजीव भगत (मीडिया इंचार्ज), काला प्रधान, रवि सरंगल, जोगिंदर कुमार, प्रिंस चौहान और कुलदीप भगत भी मौजूद थे। मंत्री मोहिंदर भगत ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए नए सदस्यों ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हैं। इन सदस्यों ने संगठन को बूथ और जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूरी निष्ठा से काम करने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a comment