कहा – पंजाब सरकार प्रदेश को विकसित, खुशहाल और बेहतर सुविधाओं वाला राज्य बनाने के लिए लगातार प्रयासरत
जालंधर- पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज मेन कपूरथला रोड पर बस्ती बावा खेल से लेकर जालंधर कुंज तक करीब 5 करोड़ की लागत से होने वाले इंटरलॉक और सेंटर वर्ज के विकास कार्यों की शुरुआत करवाई।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार प्रदेश के गांवों और शहरों के विकास के लिए दिन-रात एक करके काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ सड़कों, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट्स और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेन कपूरथला रोड के इस हिस्से में इंटरलॉक और सेंटर वर्ज का काम होने से इलाके की सूरत और बेहतर होगी तथा आवागमन को भी सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को काम की गुणवत्ता बनाए रखते हुए विकास कार्यों को निर्धारित समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया।
श्री भगत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है और आने वाले समय में भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करते हुए प्रदेश को विकसित, खुशहाल और बेहतर सुविधाओं वाला प्रदेश बनाने के लिए पूरी तनदेही से लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा जहां आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, वहीं शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों का स्वरूप बदला गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के नकदी रहित इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए मांवां -धीया सत्कार योजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार ही है, जिसने प्रदेश के सर्वांगीण विकास और लोगों की भलाई के लिए हमेशा क्रांतिकारी फैसले लिए हैं।इस मौके पर बड़ी संख्या में इलाकावासी भी मौजूद थे।

