बठिंडा में युवक की बेरहमी से पिटाई : लोहे की रॉड से किया हमला; वीडियो वायरल

बठिंडा- बठिंडा जिले के गांव तंगराली में एक युवक की बेरहमी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद तलवंडी साबो पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल शख्स की पहचान सतवीर सिंह नाम से हुई है।

घायल सिविल अस्पताल में भर्ती 

युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। गांव तंगराली से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले सतवीर अपने ही गांव की शादीशुदा महिला को अपने साथ भगाकर ले गया था। जिस के बाद महिला के परिजन एवं अन्य रिश्तेदार दोनों को ढूंढ रहे थे।

अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज 

सूत्रों ने बताया कि बीते दिन बीते रोज मंगलवार गांव के नजदीक सतवीर किसी फैक्ट्री में काम करने के लिए आया हुआ था। वहां गांव के किसी व्यक्ति ने उसे देख लिया। जिस व्यक्ति ने सतवीर को देखा उसी ने ही आगे महिला के रिश्तेदारों को जाकर सूचना दे दी। सूचना के बाद महिला के नजदीकी रिश्तेदार फैक्ट्री के पास आए और जब सतवीर वहां से गुजरने लगा तो उन्होंने उस पर हमला करते हुए लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर कई वार किए। महिला के रिश्तेदार सतवीर पर हमला कर रहे थे तो किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

Share This Article
Leave a comment