जालंधर पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: CASO ऑपरेशन के तहत 13 ग्राम हेरोइन और दो एक्टिवा समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर- कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4 नशा तस्करों को 13 ग्राम हेरोइन और दो एक्टिवा स्कूटर्स के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के दिशा-निर्देशों तथा ADCP-1 मुख्तियार राय (PPS) व ACP सेंट्रल राजेश ठाकुर (PPS) की देखरेख में थाना रामा मंडी की पुलिस टीम द्वारा की गई।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की पुलिस पार्टी ने बयंत नगर, चुगिट्टी और आसपास के इलाकों में कासो (CASO) ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पहली कार्रवाई में 30 अगस्त 2026 को एफआईआर नंबर 222 (धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट) के तहत नरेश कुमार उर्फ नेशा (निवासी ढंकिया मोहल्ला, जालंधर) और गुरजीत सिंह (निवासी गांव जांडू सिंघा, जालंधर) को 7 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा (PB08-EY-8616) सहित दबोचा गया।

इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को दर्ज एफआईआर नंबर 223 (धारा 21(b) एनडीपीएस एक्ट) के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अरुण कुमार (निवासी नानक नगर, लद्देवाली, जालंधर) और संचित दुग्गल उर्फ जानू (निवासी खैरा एन्क्लेव, जालंधर) को 6 ग्राम हेरोइन व दूसरी एक्टिवा (PB08-CM-9634) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment