मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान जालंधर के बस्ती शेख निवासी रजिंदर के रूप में हुई है। जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज प्रेम नाथ ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें मेमो के जरिए रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो मृतक की जेब से एक आधार कार्ड और ट्रेन की टिकट बरामद हुई। आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त बस्ती शेख (जालंधर) निवासी के तौर पर हुई। मृतक ने काले रंग की पैंट और सफेद-काले चेक की कमीज पहनी हुई थी।

हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही
जांच अधिकारी के अनुसार, मृतक की जेब से मिली रेलवे टिकट अंबाला से जालंधर रूट की थी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल जीआरपी पुलिस ने शव को पहचान और अगली कानूनी कार्रवाई के लिए 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर की मोर्चरी में रखवा दिया है। वारिसों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

