जालंधर के सुदामा विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के अंतर्गत आते थाना डिवीजन नंबर 7 के क्षेत्र मोहल्ला सुदामा विहार में एक व्यक्ति द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी करने का दुखद मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह (पीपीएस) ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से इस घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 7 के एसएचओ पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस द्वारा की गई शुरुआती जांच के दौरान मृतक के भतीजे ने बताया कि मृतक मजदूरी का काम करता था और घर में अकेला ही रहता था, जबकि उसकी पत्नी का पहले ही देहांत हो चुका था। घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव को कब्जे में लेकर कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसीपी ने बताया कि मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है और जांच में नए तथ्य सामने आने के बाद आगे की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment