जालंधर में नशामुक्त रैली के दौरान 2 BJP कार्यकर्ताओं की मौत: हार्ट अटैक से गई जान, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- ‘पंजाब के शहीद’

जालंधर– जालंधर के परागपुर में भाजपा की नशा मुक्त रैली के दौरान दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। स्टेज से इसकी सूचना पंजाब सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने दी। बुधवार दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर रैली के लिए पहुंचे एक वर्कर को हार्ट अटैक आ गया।

उसे सिक्योरिटी में लगे लोगों ने तुरंत एंबुलेंस के जरिए प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक उस वक्त हुआ जब पुलिस पंडाल में एंट्री के लिए गेट पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान व्यक्ति गिर गया। पंजाब पुलिस और सिक्योरिटी में तैनात अन्य मुलाजिमों ने उसे पानी पिलाया और सीपीआर दी। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर तैनात मेडिकल स्टाफ ने एंबुलेंस में डालकर उसे फर्स्ट एड दी लेकिन जान नहीं बच पाई।

जालंधर देहात पुलिस का कहना है कि दूसरे मृतक की मौत किस कारण हुई, इसकी वजह सामने नहीं आई। मरने वालों की पहचान अर्शदीप सिंह और विनोद कुमार के रूप में हुई है। दोनों कहां के रहने वाले हैं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

रैली के दौरान हार्ट अटैक आने से भाजपा वर्कर को अस्पताल लेकर जाता इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ। - Dainik Bhaskarरैली के दौरान हार्ट अटैक आने से भाजपा वर्कर को अस्पताल लेकर जाता इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ।

मुलाजिमों और मेडिकल स्टाफ ने सीपीआर देकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।
मुलाजिमों और मेडिकल स्टाफ ने सीपीआर देकर व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, दूसरे कार्यकर्ता ने भी दम तोड़ा

पुलिस के मुताबिक, अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी रैली के दौरान दूसरे भाजपा कार्यकर्ता विनोद कुमार की भी मौत हुई। दोनों की मौत के कारणों और पूरी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। जालंधर देहात पुलिस दोनों की पहचान और अन्य विवरण जुटा रही है।

मंच से 2 वर्करों की मौत की घोषणा करते और श्रद्धांजली देते भाजपा सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों।
मंच से 2 वर्करों की मौत की घोषणा करते और श्रद्धांजली देते भाजपा सूबा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों।

मंच से केवल सिंह ढिल्लों ने दी श्रद्धांजलि

दो कार्यकर्ताओं की मौत की जानकारी भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने रैली के मंच से दी। उन्होंने कहा कि रैली में आए भाजपा के दो कार्यकर्ता अब उनके बीच नहीं रहे।

ढिल्लों ने दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पार्टी उनके परिवारों के साथ खड़ी है और उनके दुख में शामिल है। उन्होंने दोनों कार्यकर्ताओं को ‘पंजाब के शहीद’ बताते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

Share This Article
Leave a comment