राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी जसदीप गिल जालंधर पहुंचे : जोनल सेक्रेटरी तलवाड़ की माता के निधन पर जताया शोक; मॉडल टाउन में किया संस्कार

जालंधर के मॉडल टाउन पहुंचे राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल।
- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल आज जालंधर पहुंचे। उन्होंने मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट पहुंचकर संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हजूर जसदीप सिंह गिल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उनके दुख को साझा किया। उनकी मौजूदगी के दौरान डेरा ब्यास से जुड़े अनुयायी और संस्था से संबंधित लोग भी मौजूद रहे।

जालंधर के मॉडल टाउन पहुंचे राधास्वामी डेरा ब्यास के उत्तराधिकारी हजूर जसदीप सिंह गिल। - Dainik Bhaskar
जालंधर के मॉडल टाउन शमनशानघाट पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल।
जालंधर के मॉडल टाउन शमनशानघाट पहुंचे हजूर जसदीप सिंह गिल।

1.30 बजे मॉडल टाउन में शमशानघाट में किया संस्कार

जानकारी के अनुसार संस्था के जोनल सेक्रेटरी सुनील तलवाड़ की माता का निधन हो गया था। ऐसे में आज 1.30 बजे मॉडल टाउन में उनका शमशानघाट में संस्कार किया गया। वह काफी पुराने डेरा बाबा ब्यास के सेवादार थे। जिसके बाद कृष्णा तलवाड़ के निधन की सूचना मिलने पर डेरा मुखी परिवार से मिलने के लिए शमशानघाट पहुंचे।

अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्य और करीबी हुए शामिल

सुनील तलवाड़ की माता के निधन की सूचना के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार और करीबी लोग भी शामिल हुए। हजूर जसदीप सिंह गिल के जालंधर पहुंचने और परिवार से मुलाकात करने को लेकर डेरा ब्यास से जुड़े अनुयायियों में भी चर्चा रही। उन्होंने परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।

Share This Article
Leave a comment