साई दास स्कूल ग्राउंड में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- पटेल चौक स्थित साई दास स्कूल ग्राउंड में श्री बांके बिहारी भागवत प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उत्साह के साथ हुआ है। कथा व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए परम श्रद्धेय आचार्य श्री गौरव कृष्ण गोस्वामी जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण का प्रत्येक प्रसंग मानवता, सदाचार और भक्ति की सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे कथा को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि इसके संदेशों को अपने आचरण और व्यवहार में भी उतारें, क्योंकि प्रेम, करुणा, सेवा और प्रभु भक्ति को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर ही मानव जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का श्रवण कर भक्ति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की।

Share This Article
Leave a comment