जालंधर में चर्च के बाहर चोरी, बाइबिल फाड़ने का आरोप: आरोपी की पहचान हुई; धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस

- Advertisement -
Punjab Government
नकोदर– नकोदर-नूरमहल पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला गांव चूहेकी के मोहल्ला तोतेनी का है, जहां एक चर्च के कमरे में रखे धार्मिक ग्रंथ और अन्य सामान के साथ तोड़फोड़ की गई। आरोपी की पहचान गांव चूहेकी निवासी साजन पुत्र प्रेम सिद्धू के रूप में हुई है।

थाना प्रमुख बलजिंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई गांव निवासी संदीप की शिकायत पर की गई है, जो स्थानीय चर्च के केयरटेकर के रूप में सेवा संभालते हैं। संदीप के अनुसार, चर्च में निर्माण कार्य चलने के कारण सारा सामान पास के ही एक कमरे में सुरक्षित रखा गया था। 7 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था, बक्सा और ट्रंक गायब थे और एक छोटी बाइबिल के पन्ने फाड़कर जमीन पर फेंके हुए थे।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी
जानकारी देते पुलिस अधिकारी

साइकिल सवार को डरा-धमकाकर सामान उठाने के लिए किया मजबूर

शिकायतकर्ता संदीप ने बताया कि जांच के दौरान गांव के ही सुरिंदर ने उन्हें एक अहम बात बताई। सुरिंदर के मुताबिक, 6 अक्टूबर को आरोपी साजन ने जबरदस्ती उसकी बाइक/साइकिल रोक ली थी और उसे डरा-धमकाकर शहर की ओर चलने तथा सामान उठाने में मदद करने के लिए मजबूर किया था।

ग्रामीणों में रोष, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घटना का पता चलते ही संदीप ने इस बात की जानकारी गांव के अन्य लोगों को दी, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष फैल गया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। थाना प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी साजन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जांच तेज कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment