अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

अमृतसर पुलिस कमिश्नर दफ्तर।
- Advertisement -
Punjab Government
अमृतस​र– अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। पुलिस ने कमिश्नर ऑफिस, डीसी ऑफिस और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीनों परिसरों में एंटी-सबोटाज चेकिंग की गई।

डीसीपी जुगराज सिंह ने बताया कि पुलिस टीमों ने सभी जगहों की बारीकी से जांच की, लेकिन इस दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या वस्तु सामने नहीं आई। तीनों परिसरों में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण पाई गई। फिलहाल, कमिश्नर ऑफिस, डीसी ऑफिस और कोर्ट कॉम्प्लेक्स में तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।

डीसीपी जुगराज सिंह के मुताबिक, पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाता। सुरक्षा के मद्देनजर अलग-अलग स्थानों पर जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं और जरूरत के अनुसार चेकिंग भी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में कोहरे और त्योहारों के सीजन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a comment