जयपुर– जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक करने की सूचना थी। ये फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस ऑपरेट करती है। विमान को जयपुर लाए जाने की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फ्लाइट के लैंड होते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के ऑफिसर प्लेन के अंदर गए हैं।
फिलहाल अलर्ट के कारण, विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी और जांच के परिणाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शाम को करीब 7.30 बजे भरी थी उड़ान
इस फ्लाइट ने मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे फ्रैंकफर्ट के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उसे सुबह करीब 4.15 बजे दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड होना था। उससे पहले ही उसे जयपुर डायवर्ट कर दिया गया।

