एंटी ड्रग एक्टिविस्ट की हत्या पर बड़ा एक्शन : आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

- Advertisement -
Punjab Government
मानसा– पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा (45) की गोली मारकर हत्या करने वाले केमिस्ट अश्विनी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा को 3 गोलियां मारी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अश्विनी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया है।

मानसा प्रशासन आरोपी अश्विनी के घर को बुलडोजर से गिरा रहा है। इसके लिए पुलिस फोर्स की निगरानी में कार्रवाई की जा रही है। झोटा की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने आज मानसा में बाजार बंद करा दिए। परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े हुए हैं। उनकी मांग है कि मामले की जांच सीबीआई करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव के इस्तीफा दें।

लुधियाना से मानसा जा रहे अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत अयाली को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। इनसेट में मृतक परविंदर झोटा की फाइल फोटो - Dainik Bhaskarलुधियाना से मानसा जा रहे अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत अयाली को पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। इनसेट में मृतक परविंदर झोटा की फाइल फोटो

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मामले का संज्ञान लेते हुए चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस ने मानसा प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे पूर्व सीएम व सांसद चरणजीत चन्नी, अकाली दल वारिस पंजाब दे के नेता मनप्रीत अयाली और पूर्व कांग्रेस MLA किक्की ढिल्लो को रोक दिया।

Share This Article
Leave a comment