जालंधर में मां दुर्गा के स्वरूप से छेड़छाड़: काला चश्मा लगाकर बनाई तस्वीर, इंस्टाग्राम पर की अपलोड

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर– जालंधर में नवरात्रि के दौरान देवी मां के पावन स्वरूप से खिलवाड़ किया गया। एक महिला ने देवी जैसा स्वरूप धारण कर चश्मा पहनाकर फोटो खिंचवाई और फिर उसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर दिया। इस फोटो में उसने दुर्गा मां जैसा रूप धारण कर काला चश्मा लगा रखा है।

शिवसेना नेता की इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तुरंत महिला को फोन लगा लिया। पहले वह टालती रही लेकिन बाद में गलती स्वीकार कर ली। उससे पता चला कि लाइक-कमेंट के चक्कर में उसने यह हरकत की। इसके बाद शिवसेना नेताओं ने DCP मनप्रीत ढिल्लों को मांग पत्र सौंपकर महिला पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जालंधर की महिला की तरफ से चश्मा लगाकर की गई पोस्ट। - Dainik Bhaskarजालंधर की महिला की तरफ से चश्मा लगाकर की गई पोस्ट।

जानिए पूरा मामला…

  • फेसबुक पेज पर दिखी फोटो: शिवसेना समाजवादी के पंजाब प्रभारी सुनील ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वे सोशल मीडिया पर एक पेज संचालित करते हैं। इसी दौरान उनकी नजर ‘राधा’ नाम की एक फेसबुक आईडी पर पड़ी। इस आईडी से एक महिला ने माता रानी का स्वरूप धारण करके अपनी तस्वीरें पोस्ट की हुई थीं।
  • लाइक-कमेंट्स के लिए नवरात्रों में खिलवाड़: शिवसेना नेता ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र दिनों में इस प्रकार का काम देवी मां की घोर बेअदबी है। सोशल मीडिया पर महज लाइक, कमेंट्स और फेम (प्रसिद्धि) पाने के लिए धार्मिक आस्था और भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पवित्र नवरात्रि के दिनों में माता रानी की इस तरह की बेअदबी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने महिला से बात भी की।
  • फोन पर महिला ने गलती स्वीकारी: जब शिवसेना नेता ने महिला से फोन पर बात की तो वह कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई। हालांकि उसने स्वीकार किया कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है। महिला ने कहा कि वह खुद भी माता रानी की भक्त है और उन्हें दिल से मानती है। उसने फोन पर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी और आश्वासन दिया कि वह तुरंत सोशल मीडिया से अपनी वह विवादित पोस्ट हटा लेगी।
Share This Article
Leave a comment