लुधियाना– पंजाब के राजपुरा में शुक्रवार दोपहर को चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग का पता लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आग अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी। ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग फैलने की सूचना है।
इसके बाद ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, दमकल विभाग और राहत टीमों को अलर्ट किया गया।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में आग लगने की सूचना मिली। ट्रेन दोपहर 12:58 बजे फतेहगढ़ साहिब के साधूगढ़ रेलवे स्टेशन से निकली थी। इसके कुछ देर बाद इंजन से पांचवें कोच नंबर 265287GS तक आग लगने की जानकारी मिली। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है।

