पंजाब की हवा हुई जहरीली : जालंधर-लुधियाना में सांस लेना मुश्किल, मंडी गोबिंदगढ़ सबसे प्रदूषित; चंडीगढ़ में राहत

- Advertisement -
जालंधर- पंजाब में दिवाली पर पटाखे जलाने और पराली को आग लगाने के बाद हवा की क्वालिटी बेहद खराब हो गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के सोमवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, मंडी गोबिंदगढ़ 382 AQI के साथ राज्य का सबसे प्रदूषित शहर रहा।

जालंधर 327 और लुधियाना 306 AQI के साथ प्रदूषण के मामले में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इन तीनों शहरों में हवा की क्वालिटी बहुत खराब दर्ज की गई। जिसमें लगातार सांस लेना बीमार कर सकता है।

खन्ना में AQI 274, अमृतसर में 244 और पटियाला में 201 दर्ज हुआ। यहां भी सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ की हवा अपेक्षाकृत साफ रही, यहां AQI 134 दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a comment