हालांकि, राहत की बात रही कि वैन में सवार सभी बच्चे सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत तो जताई, लेकिन स्कूल प्रबंधन के देर से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की।
उनका आरोप है कि हादसे की सूचना देने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। गुस्साए पेरेंट्स ने वैन ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसे हटाने और बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की।


हादसे के बाद क्या हुआ, जानिए…
बच्चों से भरी वैन की कार से टक्कर
हादसा सुबह तपा-आलीके रोड पर हुआ। दशमेश पब्लिक स्कूल (ढिलवां) की बच्चों से भरी वैन जा रही थी। इसी दौरान उसकी एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वैन में बच्चे होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
सूचना मिलने पर तपा सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर स्थिति संभाली। इस दौरान पेरेंट्स और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एक घंटे बाद पहुंचे प्रिंसिपल-मालिक, पेरेंट्स भड़के
पेरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि इतने बड़े हादसे की सूचना मिलने के बावजूद स्कूल के प्रिंसिपल और मालिक करीब एक घंटे की देरी से मौके पर पहुंचे। परिजनों का कहना था कि बच्चों से जुड़ा मामला होने के बावजूद प्रबंधन ने तुरंत जिम्मेदारी नहीं दिखाई।
ड्राइवर को हटाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग
हादसे के बाद पेरेंट्स ने वैन ड्राइवर की लापरवाही पर सवाल उठाए और उसे तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बच्चों की आवाजाही के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और इस तरह की घटनाओं के लिए जवाबदेही तय करने को कहा।



