एडवोकेट धामी ने छठी बार संभाली SGPC की कमान, प्रधान पद पर फिर चुने गए

- Advertisement -

अमृतसर– शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रधान पद पर एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को फिर चुन लिया गया है। उन्हें लगातार छठी बार यह जिम्मेदारी मिली है। वहीं, रघुजीत सिंह विरक को सीनियर उपप्रधान, गुरबख्श सिंह खालसा को जूनियर उपप्रधान और गुरप्रीत सिंह झब्बर को जनरल सेक्रेटरी चुना गया। वहीं, कार्यकारिणी समिति के 11 सदस्य भी चुने गए। इनमें दो महिला सदस्य शामिल हैं।

अमृतसर स्थित SGPC मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुए चुनाव से पहले प्रधान पद के उम्मीदवार का चयन करने का अधिकार शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को सौंपा गया था। बीबी जागीर कौर के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद धामी को दोबारा मौका मिला।

SGPC प्रधान पद का चुनाव अमृतसर स्थित कमेटी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुआ।
SGPC प्रधान पद का चुनाव अमृतसर स्थित कमेटी मुख्यालय के तेजा सिंह समुंद्री हॉल में हुआ।

चुनाव से पहले सुखबीर बादल को सौंपे गए थे अधिकार

प्रधान पद के चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल बादल में मंथन चल रहा था। SGPC सदस्यों ने चुनाव से पहले उम्मीदवार का नाम तय करने की जिम्मेदारी सुखबीर सिंह बादल को सौंप दी थी।

वीरवार शाम SGPC मुख्यालय में सुखबीर बादल ने सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। करीब 20 मिनट चली इस बैठक में प्रधान पद के चुनाव पर चर्चा हुई। सदस्यों ने अपनी राय रखी और सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुनने का अधिकार सुखबीर बादल को सौंप दिया।

सर्वसम्मति से चुना गया, 138 ही डाल सकते थे वोट

SGPC के कुल 190 सदस्यीय हाउस में इस बार केवल 138 सदस्य ही मतदान कर सकते थे। पांच सिंह साहिबान को वोट डालने का अधिकार नहीं था। वहीं, 39 सदस्यों की मौत, पांच के इस्तीफे और तीन सदस्यों पर इजलास में शामिल होने की रोक के चलते 47 सदस्य मतदान प्रक्रिया से बाहर थे। इसके बाद धामी को सर्वसम्मति से चुना गया।

बीबी जागीर कौर के नाम पर नहीं बनी सहमति

प्रधान पद के लिए बीबी जागीर कौर के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को फिर से मैदान में उतारा गया।

पिछली बार धामी को मिले थे 117 वोट

पिछले साल हुए चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी को 136 में से 117 वोट मिले थे। विरोधी गुट के उम्मीदवार मिट्ठू सिंह को 18 वोट मिले, जबकि एक वोट रद्द हो गया था।

Share This Article
Leave a comment