नाइट डोमिनेशन: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने सीआईए स्टाफ और नाका पॉइंट्स की की औचक चेकिंग

- Advertisement -

अखंड केसरी ब्यूरो :- शहर में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निरंतर प्रयासों के तहत, जालंधर के पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS) ने देर रात सीआईए (CIA) स्टाफ का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल की तैनाती, सतर्कता और कार्यप्रणाली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भगवान वाल्मीकि चौक तथा शहर के विभिन्न अन्य नाका पॉइंट्स पर भी अचानक पहुंचकर चेकिंग की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया और सख्त निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी बरतें, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहनता से जांच करें तथा रात के समय प्रभावी गश्त (पेट्रोलिंग) सुनिश्चित करें। पुलिस कमिश्नर ने नागरिकों को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल प्रदान करने के लिए निवारक पुलिसिंग (Preventive Policing) को सुदृढ़ करने, कानून का सख्ती से पालन करवाने और पूरे शहर में मजबूत सुरक्षा मौजूदगी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Leave a comment