पहले पूछा पता, फिर दाग दी गोली : मुक्तसर में युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

- Advertisement -
Punjab Government

मुक्तसर- मुक्तसर के कच्चा भागसर रोड पर गत देर रात एक घर के गेट के सामने 21 वर्षीय युवक को अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार दी। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए व्यक्तियों ने युवक से पहले पूछा कि क्या वह यहीं रहता है। इसके बाद सीधे गोलियां चला दीं।

इस घटना में अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले निजी अस्पताल, फिर सरकारी अस्पताल और उसके बाद फरीदकोट रेफर किया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment