पंजाब पुलिस की सीमा पार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: अमृतसर से 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों के साथ दो तस्कर काबू

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (CI), अमृतसर विंग ने सीमा पार से चलाए जा रहे एक बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक (सोफिस्टिकेटेड) पिस्टल, मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस (9mm) बरामद किए हैं।

प्राथमिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विदेश में बैठे एक हैंडलर के सीधे संपर्क में थे और उसी के इशारे पर सीमा पार से हथियारों की अवैध खेप मंगवाकर पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। इस संबंध में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC), अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारी इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों, फंडिंग और हथियार सप्लाई की पूरी चेन (फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज) का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रहे हैं। पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment