इससे पहले पार्टी ने सुनील जाखड़ को प्रधान बनाया था। हालांकि, वह लोकसभा चुनाव के बाद से ही इस्तीफा दे चुके थे, लेकिन भाजपा ने उसे मंजूर नहीं किया था।
केवल ढिल्लों को प्रधान बनाने की पैरवी पंजाब में चुनाव को लेकर कैंपेन कर रहे हरियाणा के CM नायब सैनी भी कर रहे थे। केवल ढिल्लों को पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है।
2027 में पंजाब में कमल खिलेगा-केवल ढिल्लों
केवल सिंह ढिल्लों को जब प्रधान घोषित किया गया, उस समय वह चंडगढ़ में गवर्नर हाउस पहुंचे हुए थे। बीजेपी के कुछ नेता आज केवल सिंह ढिल्लो की अगुवाई में इलेक्शन कमीशन से मुलाकात के लिए गए थे। उसी समय बीजेपी की तरफ इस संबंधी आदेश जारी कर दिए गए।
इस मौके पर केवल ढिल्लों ने कहा कि उन्हें इस आदेश बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा- 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलेगा, भाजपा की सरकार बनेगी। सारी भारतीय जनता पार्टी इकट्ठी है। मिलकर बातचीत करेंगे। बेस्ट बंगाल के बाद अब पंजाब की बारी है।
जब जट सिख संबंधी उनसे सवाल किया गया तो उनका जवाब था कि जट्ट सिख की बात आप कर रहे हो? पंजाब में भाईचारक सांझ रही है। यहां हिंदू, सिख सारे एकजुट रहे हैं। आगे भी इस तरह यह जीत जारी रहेगी।
जब केवल ढिल्लों से पूछा कि CM भगवंत मान कह रहे हैं कि 2027 में बीजेपी एक-दो सीटों पर सिमट जाएगी। इस पर ढिल्लों ने कहा कि वह अपनी बात कर रहे हैं। पंजाब में बीजेपी में अपनी सरकार बना रही है।
