जालंधर– पंजाब BJP के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वह केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के ROB उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके बेहोश होते ही वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने उन्हें उठाया और तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।
