लुधियाना- लुधियाना में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक तरफ प्रशासन भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के दावे कर रहा है वहीं दूसरी तरफ एक सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही वर्दी को दागदार कर दिया है। विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में तैनात ASI जिंदर लाल को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सरेआम रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
SSP विजिलेंस ने की पुष्टि
इस कार्रवाई की पुष्टि विजिलेंस के SSP वरिंदर बराड़ ने की है। उन्होंने बताया कि पुख्ता शिकायत के आधार पर यह ट्रैप लगाया गया था। फिलहाल भ्रष्ट ASI को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है कि क्या इस रिश्वतखोरी के खेल में थाने के कुछ और मुलाजिम भी शामिल थे?
