जालंधर में एनकाउंटर: गिरफ्तारी के दौरान बदमाश ने चलाई गोली, पुलिस ने किया जवाबी एक्शन

जालंधरजालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर डेढ़ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है। पुलिस पार्टी ने बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गए थे।

जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है। टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में दाखिल करवाया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि गढ़ा रोड पर एक घर पर फायरिंग का आरोपी जालंधर कैंट के जमशेर खास एरिया में घूम रहा है। जब आरोपी का घेराव किया और उसे सरेंडर करने के लिए कहा तो उसने पुलिस पर फायर खोल दिया जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल-बाल बचे।

पंजाब के गढ़ा इलाके में नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक शातिर अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस टीम जब आरोपी को वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद कराने के लिए लेकर गई थी, तो उसने पुलिस को चकमा देकर उन पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

एनकाउंटर के बाद आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है। - Dainik Bhaskarएनकाउंटर के बाद आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया है।

एक जगह छिपाए थे हथियार

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूला था कि उसने एक जगह हथियार छिपा रखा है। मौके पर पहुंचकर उसने पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश की और कहा कि उसका हथियार पांच-सात फीट की दूरी पर दबा हुआ है। जैसे ही पुलिस टीम का ध्यान उस तरफ गया, आरोपी ने अचानक अपना हाथ छुड़ाया और जहां असल में हथियार छिपा था, वहां भागकर बंदूक निकाल ली। आरोपी ने पुलिस पार्टी पर सीधे दो फायर झोंक दिए, जिसके बाद एएसआई ने अपनी जान बचाते हुए तुरंत मोर्चा लिया और सरकारी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की, जिससे एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी।

4 जुलाई को किया था गिरफ्तार

जांच में सामने आया है कि इस आरोपी का नाम श्यामदास है, जो मूल रूप से दरभंगा (बिहार) का रहने वाला है और फिलहाल गढ़ा में स्थानीय तौर पर रह रहा था। उसे बीते 4 तारीख को एनडीपीएस एक्ट के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जब गहराई से तफ्तीश की गई तो पता चला कि गढ़ा इलाके में ही दर्ज धारा 307 (हत्या का प्रयास) के एक पुराने मामले में भी वह फरार चल रहा था। उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर अपने ही एक रिश्तेदार अमरजीत पर जानलेवा फायरिंग की थी और तब से छुपा हुआ था।

श्यामदास का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़ा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी श्यामदास का नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर जुड़ा हुआ है। वह बिहार से भारी मात्रा में गांजा लेकर आता था और यहां अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करता था। नशा तस्करी के इस अवैध धंधे में वर्चस्व और सुरक्षा के लिए वह अपने पास हथियार भी रखता था और अब तक कई जगहों पर इसका इस्तेमाल कर चुका है। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहां से और किससे लेकर आया था, जिसके लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क कर उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।

नशा तस्करों के खिलाफ करेंगे कार्रवाई

इस मामले पर पुलिस प्रशासन का कहना है कि डीजीपी और सीपी के स्पष्ट और सख्त निर्देश हैं कि समाज में नशा फैलाने या अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।

फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक (FSL) की टीम को बुलाकर हथियारों और गोलियों की वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने की नई धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share This Article
Leave a comment