जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार : 8 लड़कियां 4 लड़के हिरासत में लिए

जालंधर जालंधर के थाना 7 के अधीन आते गढ़ा रोड पर स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड की। इस दौरान ग्रैंड स्पा सेंटर से पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान 8 से 10 लड़कियां और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। दरअसल, काफी समय से इलाके में स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को शिकायतें मिल रही थी।

कहा जा रहा हैकि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने जाने की पुलिस को सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर स्पा सेंटर में रेड की।

सूत्रों के अनुसार पुलिस अभी अन्य स्पा सेंटरों पर दबिश देने की तैयारी में है। हालांकि ग्रैंड स्पा सेंटर में हुई रेड को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। लेकिन पुलिस की कार्रवाई को लेकर अन्य स्पा सेंटरों में हलचल मच गई है।

जालंधर में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड। - Dainik Bhaskarजालंधर में स्पा सेंटर में पुलिस की रेड।

कई सेंटरों में चल रहा देह व्यापार का धंधा

बता दें कि इससे पहले भी गढ़ा रोड पर स्थित अन्य स्पा सेंटरों पर पुलिस द्वारा दबिश दी जा चुकी है, लेकिन उसके बावजूद कुछ स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा सरेआम चल रहा है। ऐसे में देखना यह है कि पुलिस कोई सख्त एक्शन लेती या फिर से स्पा सेंटरों पर अवैध रूप से कार्य जारी रहेंगा।

Share This Article
Leave a comment