जालंधर पुलिस की बड़ी कामयाबी, चोरी की एक्टिवा बरामद, आरोपी दीपक कुमार उर्फ शैरी गिरफ्तार

अखंड केसरी (सोनू छाबड़ा):- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को चोरी के मामलों में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। माननीय श्रीमती धनप्रीत कौर आईपीएस, कमिश्नर ऑफ पुलिस जालंधर के दिशा-निर्देशों तथा माननीय श्रीमती आकरशी जैन आईपीएस एडीसीपी-1 जालंधर और माननीय श्री अशोक मीणा आईपीएस, एएसपी नॉर्थ जालंधर के मार्गदर्शन में थाना डिवीजन नंबर 03 की पुलिस टीम ने चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर 03 के प्रभारी एसआई जतिंदर सिंह की निगरानी में एएसआई सुमन बाला 2985/जालंधर, सीनियर कांस्टेबल राकेश कुमार 2148 तथा कांस्टेबल मनजीत सिंह 1632/जालंधर की टीम ने मुकदमा नंबर 51 दिनांक 16.04.2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत आरोपी दीपक कुमार उर्फ शैरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक्टिवा नंबर PB08FA6581, नीले रंग की, मॉडल 2022 बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना डिवीजन नंबर 03 जालंधर में मुकदमा नंबर 97 दिनांक 07.05.2018 धारा 379, 482 आईपीसी तथा मुकदमा नंबर 68 दिनांक 18.07.2019 धारा 379-बी, 482, 411, 34 आईपीसी के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को आज दिनांक 17.04.2026 को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जालंधर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय का माहौल है तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Share This Article
Leave a comment