रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रुस के राष्ट्रपति पुतिन से की मुलाकात

 

 

मई 09, नई दिल्ली:-  भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। यह मुलाकात रूस की 80वीं विजय दिवस वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित विशेष भोज के दौरान हुई।

 

 

केन्द्रीय मंत्री संजय सेठ ने इस ऐतिहासिक मौके पर भारत का प्रतिनिधित्व किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए आभार जताया।

 

 

 

संजय सेठ ने एक्स हैंडल पर मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा कि, रूस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलकर गौरवान्वित महसूस किया। 80वीं विजय दिवस वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित भोज में भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

 

Share This Article
Leave a comment