महाराष्ट्र: पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा : 6 लोगों की मौत, 30 पर्यटकों के बहने की आशंका

पुणे। महाराष्ट्र में रविवार को पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना पुल ढह गया है। 25-30 पर्यटकों के बहने की आशंका है इनमें कई छोटे बच्चे भी हैं। स्थानीय विधायक सुनील शेलके ने बताया कि अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

यह हादसा मावल स्थित पर्यटन स्थल कुंडमाला में हुआ। इस इलाके में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। इससे इंद्रायणी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके बाद भारी संख्या में लोग नदी के किनारे जमा हुए थे। लोगों कहना है कि इंद्रायणी नदी पर बना यह पुल काफी पुराना और जर्जर है। इस पुल पर कई लोग सेल्फी ले रहे थे।

 

Share This Article
Leave a comment