ऐतिहासिक क्षण : 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में; शुभांशु शुक्ला एक्सियम मिशन-4 के तहत ISS के लिए रवाना, तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉट भी इस मिशन का हिस्सा

भारत के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में ऐतिहासिक क्षण आया है। 41 साल बाद एक भारतीय गगनयात्री अंतरिक्ष यात्रा पर निकला है। शुभांशु शुक्ला, जो कि एक्सियम मिशन-4 के पायलट हैं, आज यानी 25 जून को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुए। उनके साथ तीन अन्य अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोनॉट भी इस मिशन का हिस्सा हैं।

https://images.bhaskarassets.com/webp/thumb/512x0/web2images/521/2025/06/25/gifs12_1750833291.gif

मिशन की लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12:00 बजे अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुई। यह लॉन्च स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से किया गया, जिसमें ड्रैगन कैप्सूल जुड़ा हुआ था। सभी अंतरिक्षयात्रियों ने इसी कैप्सूल में सवार होकर उड़ान भरी।

ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार सभी एस्ट्रोनॉट। 28.5 घंटे के बाद 26 जून को शाम 04:30 बजे ISS पहुंचेंगे।

यह स्पेसक्राफ्ट अब लगभग 28.5 घंटे की यात्रा के बाद 26 जून को शाम 4:30 बजे ISS से जुड़ेगा। यह मिशन भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है, क्योंकि शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान 1984 में राकेश शर्मा के बाद किसी भारतीय की पहली मानवयुक्त अंतरिक्ष यात्रा है।

Share This Article
Leave a comment