पंजाबी कॉमेडी किंग भल्ला का मोहाली में अंतिम संस्कार : नीरू बाजवा, अमर नूरी, गिप्पी ग्रेवाल पहुंचे

मोहाली। पंजाब के कॉमेडी किंग जसविंदर भल्ला का आज कुछ ही देर में मोहाली में अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव शरीर पहले फोर्टिस अस्पताल से एम्बुलेंस में घर लाया गया था और कुछ समय के लिए घर के आंगन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। भल्ला को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और फिल्मी जगत से जुड़े सितारे भी पहुंचे हैं। इनमें एक्ट्रेस नीरू बाजवा और गिप्पी ग्रेवाल समेत कई नामी हस्तियां शामिल हैं।

अब उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी फ्यूनरल बस में अंतिम यात्रा के लिए निकाल दिया गया है। उधर, मोहाली के श्मशान घाट पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी भल्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं। कल, शुक्रवार को 65 साल की उम्र में ब्रेन स्ट्रोक से जसविंदर भल्ला का निधन हुआ था। उनका जन्म 4 मई 1960 को लुधियाना के छोटे कस्बे दोराहा में हुआ था।

जसविंदर भल्ला की पार्थिव देह को घर से फ्यूनरल बस में ले जाते उनके परिजन, इनसेट में भल्ला की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

घर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी पार्थिव देह।
घर में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी पार्थिव देह।
भल्ला के घर पहुंचीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा, उन्होंने कहा कि वो कुछ बी बोलने की हालत में नहीं हैं।
भल्ला के घर पहुंचीं एक्ट्रेस नीरू बाजवा, उन्होंने कहा कि वो कुछ बी बोलने की हालत में नहीं हैं।
भल्ला को अंतिम विदाई देने पहुंचीं पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी।
भल्ला को अंतिम विदाई देने पहुंचीं पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर की पत्नी अमर नूरी।
Share This Article
Leave a comment