पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन , पुलिस-स्टूडेंट्स की झड़प : प्रदर्शनकारियों को रोकने गेट पर चढ़ीं चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन की तारीख अनाउंस करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स आज प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां 91 सीनेट चुने जाने हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स और पुलिस आमने-सामने है। स्टूडेंट्स ने पुलिस से धक्कामुक्की के बाद PGI के सामने गेट नंबर 1 को तोड़ दिया है। हालांकि उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर गेट पर चढ़ीं लेकिन स्टूडेंट्स नहीं माने। इससे पहले स्टूडेंट्स इसी गेट को तोड़कर अंदर घुसे थे। जिस दौरान उनकी पुलिस से धक्कामुक्की हुई थी। गेट नंबर 2 से पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए हैं। गेट पर स्पेशल फोर्स बुलाकर तैनात की गई है।
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट पर चढ़ीं चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर। - Dainik Bhaskar

प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए गेट पर चढ़ीं चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर।

वहीं निहंग संगठन भी स्टूडेंट्स के समर्थन में आ गए हैं। निहंगों के ग्रुप को चंडीगढ़ व मोहाली पुलिस ने बुड़ैल जेल के पास रोक दिया है। DSP गुरजीत कौर ने कहा कि उनके पास हथियार हैं। यहां टकराव के हालात बने हुए हैं। वहीं मोहाली में पुलिस ने एक जज की गाड़ी को भी चंडीगढ़ में नहीं जाने दिया। गाड़ी से ड्राइवर ने उतरकर चंडीगढ़ पुलिस को बताया कि गाड़ी में जज बैठे हैं लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी वापस ले गया।पुलिस के इंतजाम देख स्टूडेंट्स ने समर्थकों से अपील की कि पुलिस उन्हें जहां रोकें, वहीं बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दें। रविवार रात भी इसको लेकर स्टूडेंट्स ने हंगामा किया। देर रात तक छात्र यूनिवर्सिटी के गेट पर धरने पर बैठे रहे।

स्टूडेंट्स के प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी में आज (10 नवंबर) और कल, 2 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। स्टूडेंट्स की कॉल पर उनके समर्थन में किसान और कई राजनीतिक दल भी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए 2 हजार मुलाजिम तैनात किए हैं। पूरे शहर में 12 जगह नाकाबंदी की गई है। यूनिवर्सिटी में सिर्फ उन्हीं को जाने की इजाजत है, जिनका कोई काम है। उसके लिए भी उनकी ID देखी जा रही है। यह विवाद पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट और सिंडिकेट भंग करने से शुरू हुआ। इससे स्टूडेंट्स भड़क उठे तो केंद्र सरकार ने यह नोटिफिकेशन वापस ले लिया था।

 

PGI के सामने वाले 1 नंबर गेट को तोड़कर अंदर घुसते प्रदर्शनकारी।
PGI के सामने वाले 1 नंबर गेट को तोड़कर अंदर घुसते प्रदर्शनकारी।
चंडीगढ़ के बॉर्डर पर पहुंचे निहंग, जिनके हाथ में हथियार देख पुलिस ने रोक लिया।
चंडीगढ़ के बॉर्डर पर पहुंचे निहंग, जिनके हाथ में हथियार देख पुलिस ने रोक लिया।
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं दी जा रही।
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड दिखाने पर भी एंट्री नहीं दी जा रही।
Share This Article
Leave a comment