NIA कोर्ट ने 7 दिन और बढ़ाई अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत

दिल्ली की पटियाला हाउस के NIA कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 7 दिन बढ़ा दी है।

 

नवंबर 29, नई दिल्ली:- दिल्ली की पटियाला हाउस के NIA कोर्ट ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की NIA हिरासत 7 दिन बढ़ा दी है। सुरक्षा कारणों के चलते NIA जज खुद पटियाला हाउस से NIA हेडक्वार्टर पहुंचे और वहीं सुनवाई की। खतरे की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया।

अब अनमोल बिश्नोई की हिरासत 5 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। अनमोल  एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, अप्रैल 2024 में अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और कई अन्य अपराधों के सिलसिले पिछले साल नवंबर में अमरीका में हिरासत में लिया गया था।

 

Share This Article
Leave a comment