कौमी इंसाफ मोर्चा ने लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री कराया : संगरूर में किसान टोल प्लाजा पहुंचे, बंदी सिखों की रिहाई की मांग

- Advertisement -
Punjab Government

लुधियाना– पंजाब में कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर धरना देने का ऐलान किया है। इसी के तहत मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा फ्री करा दिया है। जालंधर-लुधियाना के बीच गाड़ियां फ्री गुजर रहीं है। मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। इसी वजह से प्रदेशभर में टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष के कई किसान संगठन सहयोग कर रहे हैं।

उधर, संगरूर में काला झाड़ टोल प्लाजा पर किसान कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में पहुंच गए। हालांकि मोर्चे का कोई मेंबर वहां नहीं पहुंचा। इस वजह से किसानों ने टोल प्लाजा बंद नहीं किया। वहीं, भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने भी लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए फ्री करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ उनके संगठन के लोग हर टोल प्लाजा पर उपस्थित रहेंगे।

लुधियाना में प्रदर्शनकारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा के बूम बैरियर हटा दिए। - Dainik Bhaskarलुधियाना में प्रदर्शनकारियों ने लाडोवाल टोल प्लाजा के बूम बैरियर हटा दिए।

लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कराते कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ता।
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कराते कौमी इंसाफ मोर्चा के कार्यकर्ता।
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

कौमी मोर्चा के समर्थन में उतरी पंजाब टोल प्लाजा वर्कर यूनियन

पंजाब टोल प्लाजा वर्कर यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि कौमी मोर्चा के समर्थन में यूनियन हिस्सा लेगी और उस दौरान टोल प्लाजा फ्री करवाएगी। उन्होंने बताया कि यूनियन राज्य भर में चार घंटे के लिए टोल फ्री करवाने में मोर्चा को सहयोग देगी।

Share This Article
Leave a comment