2027 की तैयारी: BJP में शामिल हुए पंजाब के दिग्गज नेता, मालवा पर फोकस; CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी शामिल

चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना कुनबा बढ़ा रही है। हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने आज चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ को भाजपा में शामिल कराया। उनके अलावा CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी पार्टी में शामिल हुए।

इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ ने भी भाजपा जॉइन किया। जगमीत बराड़ 2022 में अकाली दल से मौड़ मंडी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। दरअसल, इन नेताओं के जरिए भाजपा पंजाब के मालवा क्षेत्र में अपना वोट बैंक बढ़ाना चाह रही है। मालवा में ही आधी से ज्यादा विधानसभा सीटें आती हैं।

इस मौके सुनील जाखड़ ने कहा कि आज बीजेपी पंजाब के परिवार में विस्तार हुआ। जो हस्तियां जुड़ी है। वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। इन चारों ने अपनी छाप लोगों के दिलों में छोड़ी है। पंजाब में आज लोग चिंतित हैं। कोई सुरक्षित नहीं है। लोग बीजेपी की तरफ उम्मीद से देख रहे है।  उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी जो मौजूदा हालत में राज्य को सही ढंग से संभाल सकती है। अब तो मुख्यमंत्री पद तक गिरवी रखा हुआ है।

Share This Article
Leave a comment