विदेश से पंजाब को धमकी: 61 गैंगस्टर एक्टिव, ऑपरेशन प्रहार में 4871 गुर्गे गिरफ्तार

- Advertisement -
Punjab Government

चंडीगढ़–  पंजाब के लिए बड़ी समस्या बने 61 गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार शुरू किया है। 72 घंटे का ऑपरेशन चलाकर 4871 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब इन ए कैटेगरी और इसके नीचे की सूची वाले गैंगस्टरों के खिलाफ अलग-अलग तरह की कार्रवाई की जा रही है।

ए कैटेगरी के छह गैंगस्टरों, जिन्हें आतंकवादियों की श्रेणी में भी रखा गया है, के खिलाफ इनाम घोषित करने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जरनल ऑफ पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इन 61 लोगों में सबसे ऊपर वे लोग हैं जिनके खिलाफ पुलिस नकद पुरस्कार की घोषणा करने की प्रक्रिया जारी है।

इनमें कनाडा में रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार शामिल है, जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा गैंगस्टर है और जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में आतंकवादी हरविंदर संधू उर्फ ​​रिंदा, जो रिंदा-लांडा गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है, और यूरोप में रहने वाला रोहित गोदारा उर्फ ​​रावत राम, जो बरार-गोदारा गिरोह से जुड़ा हुआ है। इन सभी के खिलाफ इनाम घोषित करने की कार्रवाई की जा रही है।

शीर्ष गैंगस्टरों में गोल्डी बराड़ व रिंदा शामिल

इन 61 लोगों में सबसे ऊपर वे लोग हैं, जिनके खिलाफ पुलिस नकद पुरस्कार की घोषणा करने की प्रक्रिया में है। इनमें कनाडा में रहने वाला सतिंदर सिंह उर्फ ​​गोल्डी बराड शामिल है, जो सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड जैसे हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़ा एक गैंगस्टर है और जिसे भारत ने आतंकवादी घोषित किया है। पाकिस्तान में आतंकवादी हरविंदर संधू उर्फ ​​रिंदा, जो रिंदा-लांडा गिरोह का एक प्रमुख सदस्य है और यूरोप में रहने वाला रोहित गोदारा उर्फ ​​रावत राम, जो बरार-गोदारा गिरोह से जुड़ा हुआ है।

अन्य शीर्ष गैंगस्टरों में कनाडा में रहने वाला अर्शदीप सिंह उर्फ ​​अर्श डाला शामिल है, जो जयपाल भुल्लर गिरोह से जुड़ा है। कनाडा में रहने वाला लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा, रिंदा-लांडा नेटवर्क का हिस्सा है। सबसे नया नाम बंबीहा गिरोह के गैंगस्टर डोनी बाल का है, जो कबड्डी प्रमोटर राणा बाला चौरिया की हत्या सहित हाल की हिंसक घटनाओं में वांछित है।

Share This Article
Leave a comment